उज्बेक और हिंदी भाषाओं में खाद्य-सामग्री आधारित मुहावरों का भाषा-सांस्कृतिक तुलनात्मक अध्ययन
रखमतजोनोवा कामोला अब्दुमुताल क़िज़ी
ताशकंद राज्य प्राच्यविद्या विश्वविद्यालय, उज्बेकिस्तान एसोसिएट प्रोफेसर, PhD
Keywords
भाषा-संस्कृति, मुहावरा विज्ञान, खाद्य-सामग्री, राजनीतिक विमर्श, उज्बेक भाषा, हिंदी भाषा, सांस्कृतिक अस्मिता।
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में उज्बेक और हिंदी भाषाओं में प्रयुक्त खाद्य-सामग्री घटकों से युक्त मुहावरों का तुलनात्मक भाषा-सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विश्लेषण किया गया है। दोनों समाजों की संस्कृति में भोजन न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि यह सामाजिक संबंधों, नैतिक मूल्यों, आर्थिक स्थिरता, सत्ता और न्याय की अवधारणाओं के प्रतीक के रूप में भी प्रकट होता है। इस अध्ययन में उज्बेक मुहावरे जैसे ‘uy o‘chog‘ini yoqmoq’ (घर का चूल्हा जलाना), ‘xamirdan qil sug‘urgandek’ (मक्खन से बाल निकालने की तरह), ‘tuzini yeb, tuzlig‘iga tupurmoq’ (नमक हराम), और ‘nonini yarimta qilmoq’ (रोटी आधी करना) का हिंदी के समकक्ष मुहावरों के साथ अर्थात्मक और व्यावहारिक स्तर पर तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। विश्लेषण यह दर्शाता है कि यद्यपि दोनों संस्कृतियों में कुछ खाद्य-सामग्री बिंबों का वैचारिक आधार समान है, फिर भी उनके राजनीतिक और सामाजिक अर्थों में महत्वपूर्ण अंतर विद्यमान हैं।
References
Rahmatullayev Sh. O‘zbek tilining izohli frazeologik lug‘ati. – Toshkent: O‘qituvchi, 1978. – 408 b.
Маслова В. А. Лингвокультурология: Учеб. пособие для студ. высш. учеб. заведений. – Москва: Академия, 2001. – 208 с.
तिवारी भोलानाथ. हिंदी मुहावरा कोश. – नई दिल्ली: किताब महल, 2008. – 648 p.
Yusupov U. K. Contrasting Linguistics of the Uzbek and English languages. – Toshkent: Akademnashr, 2013. – 288 b.
Ashurova D. U., Galieva M. R. Cultural Linguistics. – Toshkent: Vneshinvestprom, 2019. – 208 b.